अमेरिका-यूरोपीय संघ व्यापार समझौता


Aaditya Deore

परिचय -: 27 जुलाई, 2025 को अमेरिका (राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप) और यूरोपीय संघ (अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन) बीच द्विपक्षीय व्यापार की स्थिरता और व्यापार युद्ध को टालने के उद्देश्य से व्यापार समझौते पर वार्ता हुई।


समझौते के प्रावधान -:

  1. अमेरिका द्वारा यूरोपीय संघ के प्रमुख आयातों पर 15% शुल्क लगाया जाएगा।
  2. विमान उपकरणों, सेमीकंडक्टर उपकरणों, सामान्य दवाओं पर 0% शुल्क लगाया जाएगा।
  3. इस्पात और एल्युमिनियम पर 50% शुल्क लगाया जाएगा।
  4. यूरोपीय संघ तीन वर्षों में अमेरिका से 750 अरब डॉलर (64 लाख करोड़) की ऊर्जा खरीदेगा।
  5. यूरोपीय संघ अमेरिका के उद्योगों में 600 अरब डॉलर (52 लाख करोड़) का निवेश करेगा, पहले से निवेशित 100 अरब डॉलर के अतिरिक्त।
  6. यूरोपीय संघ अपने मुख्य रक्षा बजट में अमेरिकी सैन्य उपकरण खरीदेगा।

 

व्यापार समझौते के लाभ -:

  1. दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध टाला गया।
  2. बाजार में स्थिरता, अनिश्चितताओं का अंत हुआ।
  3. विमान, सेमीकंडक्टर, जेनेरिक दवाओं जैसी रणनीतिक वस्तुओं पर शुल्क में कमी।
  4. यूरोपीय संघ के निवेश से अमेरिका का व्यापार घाटा कम होगा।
  5. अमेरिका से ऊर्जा की खरीद पर यूरोपीय संघ की ऊर्जा की कमी दूर होगी।

 

व्यापार समझौते की चनौतियाँ -:

  1. अमेरिकी बाजार में यूरोपीय उत्पादों की लागत बढ़ेगी।
  2. फिर भी अमेरिका का व्यापार घाटा उच्च रहेगा।
  3. यूरोपीय संघ के कई सदस्यों को भविष्य की चिंता है कि यह यूरोपीय संघ की एकता को नुकसान पहुंचा सकता है।
  4. इस्पात और एल्युमिनियम उद्योग को कोई लाभ नहीं मिलेगा।
  5. कपड़ों, चमड़े जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर 15% शुल्क अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए कीमतें बढ़ाएगा और यूरोपीय व्यवसायों के लाभ को कम करेगा।

 

निष्कर्ष -:

यह लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार समझौता वैश्विक बाजार में पूर्वानुमान और स्थिरता लेकर आया है। हालांकि इसमें अमेरिका की ओर झुकाव और यूरोपीय संप द्वारा किए गए समझौते स्पष्ट है, फिर भी इसने कई चिंताओं को समाप्त किया है। वर्तमान दृष्टिकोण से यह समझौता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

संदर्भ -:

  1. https://www.whitehouse.gov/fact-sheets/2025/07/fact-sheet-the-united-states-andeuropean-union-reach-massive-trade-deal/
  2. https://www.thehindu.com/news/international/us-eu-trade-deal-wards-off-furtherescalation-but-will-raise-costs-for-companies-consumers/article69863161.ece
  3. https://www.theguardian.com/us-news/2025/jul/28/eu-us-trade-deal-tariffseuropean-union-five-key-takeaways

4.           https://www.bbc.com/news/articles/cx2xylk3d07o

FOLLOW US