थाईलैंड-कंबोडिया विवाद


Aaditya Deore

थाईलैंड-कंबोडिया विवाद

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच धार्मिक और क्षेत्रीय विवादों के कारण लंबे समय से संघर्ष का इतिहास रहा है । दोनों देश कई बार जमीन पर और संयुक्त राष्ट्र (UN) में सीधे और अप्रत्यक्ष टकराव में शामिल रहे हैं।


कारण -:

  • क्षेत्रीय विवाद -: कंबोडिया और थाईलैंड के बीच क्षेत्रीय विवाद फ्रेंको- सायामी संधि-1904 से शुरू हुआ, जिसके द्वारा थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा का सीमांकन किया गया। प्रेह विहेयर मंदिर, जिसे कंबोडिया के क्षेत्र में चिह्नित किया गया था, उस पर थाईलैंड ने दावा किया था, और प्रसाद ता मुएन थॉम, जिसे थाईलैंड के क्षेत्र में चिह्नित किया गया था, उस पर कंबोडिया ने दावा किया था, इस प्रकार दोनों देश संधि से निराश थे ।
    • प्रेह विहेयर मंदिर विवाद : यह हिंदू मंदिर डांगरेक पहाड़ों में कंबोडिया और थाईलैंड की सीमा पर स्थित है और इसे 2008 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था । शुरूआत में कंबोडिया का इस पर और उसके आसपास क्षेत्र पर संप्रभु अधिकार था, लेकिन फिर थाईलैंड ने इस पर दावा किया। 1962 में और फिर 2013 में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (UN) ने इसे कंबोडिया को दिया, लेकिन थाईलैंड ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया और यह दोनों देशों के बीच विवाद का केंद्र बन गया ।
    • ता प्रसाद ता मुएन थॉम विवाद : यह थाईलैंड और कंबोडिया सीमा के बीच डांगरेक पहाड़ों में एक हिंदू मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है और एक महायान बौद्ध स्थल भी है जो बौद्ध भिक्षुओं के लिए धर्मशाला हुआ करता था।

 

हालिया विवाद और झड़पें -:

  • 28 मई 2025 को दोनों देशों के सैनिकों के बीच टेंट लगाने को लेकर मौखिक बहस हुई जो एक वास्तविक लड़ाई में बदल गई और 7 जून को दोनों देशों ने अपनी सेना को सीमा पर भेजा ।
  • 24 जुलाई को लड़ाई बढ़ गई जिसमें कई सैनिक और नागरिक मारे गए, जिसके बाद हवाई हमले और रॉकेट दागे गए।

 

वर्तमान स्थिति और युद्धविराम समझौता:- अमेरिका, चीन और मलेशिया की मध्यस्थता के बाद, 28 जुलाई को मलेशिया में थाईलैंड (कार्यवाहक प्रधान मंत्री फुमथम वेचयाचाई) और कंबोडिया (प्रधान मंत्री हुन मानेट) के बीच एक युद्धविराम समझौता हुआ ।

 

संदर्भ :

  • https://www.thehindu.com/news/international/thailand-army-accuses-cambodia-of-breaking-truce/article69867801.ece
  • https://www.bhaskar.com/international/news/trump-said-resolving-thailand-cambodia-conflict-is-an-easy-task-135546727.html
  • https://indianexpress.com/article/explained/explained-global/cambodia-thailand-temple-border-dispute-clashes-10147432/

FOLLOW US