BHARAT FORCASTING SYSTEM भारत फोरकस्टिंग सिस्टम


निर्माण इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मैटिओरोलॉजी, पुणे (IITM)

  1. क्या है भारत फोरकास्टिंग सिस्टम?
    • मौसम का अधिक सटीक पूर्वानुमान लगाने के लिए विकसित किया गया एक नया न्यूमैरिकल मॉडल है।
    • यह 6 KM के दायरे में मौसम का पूर्वानुमान बताने में सक्षम है।
    • भारत पहला देश है, जिसने 6 KM रिजोल्यूशन सिस्टम विकसित किया है।
    • अमेरिका व यूरोपीय देश अभी तक 9-14 किमी. का ही रिजोल्यूशन सिस्टम बना पाए है।

विशेषता

  • वर्तमान में भारतीय मौसम विभाग की पूर्वानुमान क्षमता 12×12 के ग्रिड में भविष्यवाणी करने की थी, जो अब 6×6 के ग्रिड के पूर्वानुमान देने की हो जायेगी।
  • अभी तक एक भविष्यवाणी 12 KM इलाके के 4 गांवों के लिए होती थी।
  • इस नये सिस्टम से हर 6 KM में प्रत्येक गांव के लिए अलग से पूर्वानुमान जारी किये जा सकेंगे।

लाभ

(1)   किसानों को बारिश, तापमान व तूफान की सटीक जानकारी मिलेगी, जिससे कृषि नुकसान कम होगा।

(2)   प्राकृतिक आपदाओं की जल्द एवं सटीक चेतावनी।

(3)   मौसम पूर्वानुमान प्राप्त करने में अब 10 घंटे की जगह 4 घंटे लगेगें।

(4)   वर्षा पूर्वानुमान की सटीकता में 64% तक वृद्धि।

(5)   जलभराव, प्रदूषण और तापमान से निपटना आसान।

(6)   यह एक OPEN ACCESS Model होगा, अर्थात् विश्व भर के मौसम विज्ञानी इसका प्रयोग कर सकेंगे।

FOLLOW US