भारत में विश्व विरासत स्थल


भारत में विश्व विरासत स्थल


चर्चा में क्यों हैं?

हाल ही में भारत के ‘मराठा सैन्य परिदृश्य’ (Maratha Military Landscapes) को 47वें विश्व धरोहर समिति सत्र, 2025 के दौरान भारत के 44वें यूनेस्को विश्व विरासत स्थल के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।

 

मराठा सैन्य परिदृश्य

  • 17-19 वीं शताब्दी के दौरान तत्कालीन मराठा शासकों द्वारा विकसित किलेबंदी और सैन्य प्रणाली का एक रणनीतिक नेटवर्क है।
  • इस नेटवर्क में 12 किले सम्मिलित है, जिनमें से 11 किले महाराष्ट्र राज्य में और 1 किला तमिलनाडु राज्य में अवस्थित है।
  • महाराष्ट्र – सालहेर, शिवनेरी, खंडेरी, पन्हाला, लोहागढ़, रायगढ़.; राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णवर्ग, विजयदुर्ग, सिंधुदुर्ग

तमिलनाडु – जिंजी किला

  • इस परिदृश्य की शुरुआत 1670 ई. में छत्रपति शिवाजी महाराज के शासनकाल में हुई और 1818 ई. तक चले पेशवा शासन तक जारी रही।

 

विश्व विरासत स्थल

  • ऐसे स्थल जिन्हें वर्ष 1972 में यूनेस्को के तत्वाधान में आयोजित विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत संरक्षण कन्वेंशन द्वारा मान्यता प्रदान की गई है।
  • इन्हें तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है- सांस्कृतिक, प्राकृतिक और मिश्रित विरासत स्थल।
  • अब तक कुल 1248 स्थलों को विश्व विरासत स्थल के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। जिनमें इटली, चीन, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और भारत अवरोही रुप अपना वैश्विक स्थान रखते है।
  • विश्व विरासत स्थल की मान्यता प्रदान करने के संदर्भ में विश्व धरोहर समिति सर्वोच्च निकाय है।

 

विश्व विरासत स्थल : भारतीय संदर्भ

  • कुल 44 विश्व विरासत स्थलों के साथ भारत विश्व में भारत का छठा स्थान है। भारत में 36 सांस्कृतिक 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित विश्व विरासत स्थल मौजूद है।
  • प्रथम बार वर्ष 1983 में भारत के 4 स्थलों- अजंता की गुफाएं, एलोरा की गुफाएं, आगरा का किला और ताजमहल को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया।
  • जुलाई, 2025 में ‘मराठा सैन्य परिदृश्य’ को 44वें विश्व विरासत स्थल के रूप में घोषित किया गया।

 

विश्व विरासत स्थल: राजस्थान संदर्भ

  • वर्तमान में राजस्थान के कुल 9 स्थल यूनेस्को विश्व विरासन स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। जिनमें 8 सांस्कृतिक व 1 प्राकृतिक विरासत स्थल सम्मिलित है।
  • केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (1985), जंतर-मंतर (2010), 6 किले (2013) – चितौडगढ़, कुंभलगढ़, रणथंभौर, गागरोन, आमेर, और जैसलमेर
  • जयपुर शहर (परकोटा) (2019)

 

अभ्यास प्रश्न

  1. निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य है?

(a) मराठा सैन्य परिदृश्य महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्य में विस्तृत है।

(b) भारत में कुल 44 यूनेस्को विरासत स्थल है।

(c) राजस्थान में कुल 9 यूनेस्को विरासत स्थल है।

(d) 47वां विश्व धरोहर समिति सत्र का आयोजन पेरिस में हुआ था।

Ans (a) : मराठा सैन्य परिदृश्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु राज्य में विस्तृत है।

नोट:

  • यह सामग्री UPSC प्रश्न पत्र-1 एवं RAS मुख्य परीक्षा प्रश्न पत्र-1 के लिए उपयोगी है।

FOLLOW US